Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा
31-Oct-2023 07:16 AM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना के गांधी मैदान में होने वाले औपबंधिक नियु्क्ति पत्र वितरण समारोह में चयनित शिक्षकों के शामिल होने को लेकर शिक्षा विभाग ने सामान्य दिशा-निर्देश जारी किया है। इस निर्देश में कहा गया है कि अपने साथ कोई भी शिक्षक अभ्यर्थी सामग्री बैग, खाने का सामान, पानी का बोतल आदि लेकर गांधी मैदान में नहीं आएंगे। गांधी मैदान में पीने के पानी, शौचालय और यूरिनल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
दरअसल, 2 नवम्बर को गांधी मैदान में 25 हजार चयनित शिक्षकों को नियुक्तिपत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों दिया जाएगा। ऐसे में इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले टीचरों को लेकर शिक्षा विभाग के तरफ से पहले ही निर्देश जारी कर दिया गया है। विभाग ने यह भी साफ किया है कि नियुक्तिपत्र वितरण समारोह के दौरान शिक्षक अपना मोबाइल को बंद या साइलेंट मोड में रखेंगे। शिक्षक चिह्नित स्थान पर ही बैठेंगे। इस दौरान को भी अतरिक्त वस्तु लेकर गांधी मैदान नहीं आएंगे।
वहीं, शिक्षकों की सुविधा के लिए गांधी मैदान के विभिन्न प्रवेश द्वारों के निकट हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से फोटो या वीडियो नहीं बनाया जाएगा। कार्यक्रम के बाद संबंधित तस्वीरें-वीडियो जिलों को अलग से उपलब्ध करा दिया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान शांत रहना है और आपस में बातचीत या इधर-उधर चहलकदमी नहीं करनी है। औपबंधिक नियुक्ति पत्र एवं आधार कार्ड के साथ उपस्थित होंगे। मुख्य द्वार पर प्रवेश औपबंधिक नियुक्ति पत्र एवं आधार कार्ड के आधार पर ही मिलेगा।
आपको बताते चलें कि, इससे पहले राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ने बिहार में जारी शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया पर खुशी जताई। उन्होंने इसे महागठबंधन सरकार की विशेष उपलब्धि के तौर पर बताया। तेजस्वी ने कहा कि नेक इरादे, पूरे होते वायदे। ‘अवसरों, तत्परता और युक्तियों की सरकार/ भर्तियों, रिक्तियों, नियुक्तियों की आपन सरकार/ नौकरियों व रोजगार-सृजन के लिए एकदम तैयार/ आपकी अपनी महागठबंधन की बिहार सरकार। हो जाइए तैयार, शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण में भी होगी लाखों पदों की बहाली! ’