ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / बिहार : नाईट कर्फ्यू के दौरान 18 लाख की लूट, हथियार भिड़ाकर अपराधियों...

बिहार : नाईट कर्फ्यू के दौरान 18 लाख की लूट, हथियार भिड़ाकर अपराधियों ने मचाया तांडव

04-May-2021 01:21 PM

SARAN : बिहार में कोरोना को देखते हुए सरकार ने पहले नाईट कर्फ्यू और अब 15 मई तक पूरे राज्य में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है. लेकिन इसके बावजूद भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. रात के अंधेरे का कुछ अपराधियों ने फायदा हुआ बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है. हथियारबंद अपराधियों ने फ्लिप्कार्ट कंपनी के ऑफिस को निशाना बनाते हुए 18 लाख रुपये लूट लिए. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद जांच की जा रही है.  


मामला सारण जिले के एकमा का बताया जा रहा है जहां 8 की संख्या में आये अपराधियों ने पहले हंसराजपुर स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी के कर्मी को किडनैप किया फिर बाइक पर चार घंटा घुमाया और बाद में दफ्तर ले गए और आधी रात को दफ्तर खोलवाकर 18 लाख रूपए लूट लिये. 


मिली जानकारी के अनुसार कर्मी अपनी ऑफिस बंद कर शाम 8 बजे छपरा-सीवान एनएच 531 स्थित अपने डेरा जा रहा था तभी अलख नारायण सिंह हाईस्कूल के पास से दो कर्मचारियों को चार मोटर साइकिल पर आठ की संख्या में आये अपराधियों ने बिठा लिया. आंख पर पट्टी बांधकर चार घंटे घुमाने के बाद हंसराजपुर स्थित फ्लिपकार्ट ऑनलाइन शॉपिंग कलेक्शन सेंटर खुलवाकर पिस्टल के बल पर 18 लाख लूट कर अपराधी आसानी से फरार हो गए.


इस संबंध में ऑफिस के हेड वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के कैला चौक गांव निवासी सत्येंद्र राय का 21 वर्षीय बेटे सुर्जन राय ने अज्ञात 8  अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. इस मामले में थानाध्यक्ष राजेश चौधरी में बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.