ब्रेकिंग न्यूज़

NEET student case : 'नीट मामले में बोलने पर पुलिस अधिकारियों का आता है फोन', RJD MLA भाई वीरेंद्र का सनसनीखेज खुलासा, बताया किसको बचा रही सरकार Bihar Budget Session 2026-27 : बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, आज तेजस्वी यादव भी राज्यपाल के अभिभाषण पर रखेंगे अपनी बात Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य

मेरी आवाज़ ही पहचान है.. नहीं रहीं स्वर कोकिला लता मंगेशकर, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मेरी आवाज़ ही पहचान है.. नहीं रहीं स्वर कोकिला लता मंगेशकर, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

06-Feb-2022 09:42 AM

DESK : हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव पाई थीं ऐसे में उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके अंतिम दर्शन के लिए शिवाजी पार्क में पार्थिव शरीर को रखा जाएगा. स्वर कोकिला लता मंगेशकर आज सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली है. 


सिद्ध गायिका लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को लगभग 12:30 बजे उनके आवास पर लाया जाएगा. पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार आज शाम 6.30 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा. अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टरों ने सुबह 8:12 पर इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने अंतिम सांस ली. परिवार और महाराष्ट्र सरकार के मुताबिक भारत रत्न के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए दादर के शिवाजी पार्क में रखा जाएगा. 


लता मंगेशकर की 2 दिन पहले बेहद गंभीर स्थिति हो गई थी. इसके बाद उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया. उनकी हालत की खबर मिलते ही दुनियाभर से और चाहने वालों ने उनके लिए प्रार्थना शुरू कर दी थी. लता मंगेशकर की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलने के बाद उनकी छोटी बहन आशा भोसले उनसे मिलने अस्पताल पहुंची थी. हॉस्पिटल में डॉक्टर से बात करने के बाद आशा भोसले ने लता मंगेशकर का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा. लेकिन अब उनके निधन की खबर मिलने से पूरे वोल्ल्य्वूद जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.


बता दें, 92 वर्षीय गायिका ने कई भाषाओं में 1000 से अधिक हिंदी फिल्मों में गाने रिकॉर्ड किए हैं. 28 नंवबर 1921 में लता मंगेशकर का जन्म हुआ हैं. उन्होंने हिंदी सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. लता मंगेशकर को भारतीय सिनेमा में अहम योगदान देने के लिए पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार समेत कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है. 



उनका नाम गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड में भी शामिल है. उन्होंने बहुत ही छोटी उम्र में ही गायकी की शुरुआत कर दी थी. पिता के निधन के बाद उनपर परिवार की जिम्मेदारी आ गई थी. लता मंगेशकर की देश की सबसे बड़ी हस्तियों में से एक थी. उन्होंने ना सिर्फ अपनी जादुई कला से सभी को अपना कायल बनाया बल्कि पाने अद्भुत व्यक्तित्व से भी सबकी पसंदीदा रही हैं.