बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप
12-Jul-2024 10:48 AM
By First Bihar
DESK: पड़ोसी देश नेपाल में हुए लैंडस्लाइड के दौरान दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं। इस हादसे में 60 से अधिक बस सवार लोग बस के साथ नदी में बह गए हैं। हादसे में सात भारतीय के मौत की खबर है जबकि 50 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
पड़ोसी देश नेपाल में बड़ा हादसा हो गया है। भूस्खलन के कारण 60 से अधिक यात्रियों को लेकर जा रही दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं। दोनों बसों पर ड्राइवर समेत कुल 63 लोग सवार थे। सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुए इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया है। नेपाल के चितवन में यह हादसा हुआ है।
दोनों बसे गौर से नेपाल की राजधानी काठमांडू जा रही थीं। एंजेल बस और गणपति डीलक्स बस सुबह साढ़े तीन बजे हादसे की शिकार हुई है। एक बस में 24 लोग जबकि दूसरे बस में 41 लोग सवार थे। हादसे के दौरान तीन लोगों ने बस से छलांग लगा दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंची है और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, नेपाल के सड़क विभाग ने लगातार हो रही बारिश के कारण नारायणघाट-काठमांडू सड़क पर वाहनों के परिचालन को 15 दिनों के लिए बंद कर दिया था लेकिन इसके बावजूद इस मार्ग पर वाहनों का परिचान किया जा रहा था। इस हादसे में भारत के सात लोगों की मौत की बात सामने आ रही है, जबकि 50 से अधिक लोग लापता है। लापता लोगों की तलाश के लिए नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।