ब्रेकिंग न्यूज़

सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर

Home / news / NEET पेपर लीक के सबूत मिले, पटना के स्टूडेंट का कबूलनामा, कहा...

NEET पेपर लीक के सबूत मिले, पटना के स्टूडेंट का कबूलनामा, कहा - रात में ही मिल गया था सेम टू सेम क्वेश्चन पेपर

20-Jun-2024 09:51 AM

By First Bihar

PATNA : नीट यूजी 2024 पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में पटना से गिरफ्तार किए गए अभ्यर्थी अनुराग यादव ने कबूल किया है कि उसे परीक्षा से पहले पेपर मिले थे। इसके साथ ही उनसे अपने बयान में यह भी कहा कि उसे रात भर क्वेश्चन के आंसर रटवाए गए थे। इतना ही नहीं एग्जाम सेंटर में जाने के बाद उसे यही क्वेश्चन पेपर मिले थे।


अनुराग ने अपने बयान में कहा कि मुझे मेरे फूफा यानी सिकंदर यादवेंद्र ने कोटा से यह कह कर बुलाया था की परीक्षा के लिए सेटिंग हो गई है। मेरा परीक्षा केंद्र पटना के डिबाई पाटील स्कूल था। परीक्षा के एक दिन पहले रात्रि में अनित आनंद एवं नीतिश कुमार के पास मुझे छोड़ा गया।

 जहाँ पर नीट के परीक्षा का प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका दिया गया एवं रात्रि में पढ़वाया एवं रटवाया गया। उसके बाद मैं स्कूल में परीक्षा देने गया तो जो प्रश्न पत्र रटवाया गया था वही प्रश्न सही सही परीक्षा में मिल गया। परीक्षा के उपरांत अचानक पुलिस आई तथा मुझे पकड़ लिया।


बताया जाता है कि अनुराग यादव पटना के सरकारी गेस्ट हाउस में एक मंत्री की पैरवी से ठहरा था। ठहरने की सारी व्यवस्था सिकंदर यादवेंद्र ने की थी। वहीं पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड सिकंदर को भी गिरफ्तार किया गया है।


आपको बताते चलें कि अब तक मामले में 13 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें नीट यूजी परीक्षा में शामिल 5 अभ्यर्थी भी हैं।वहीं मामले में पूछताछ के लिए यूपी, बिहार और महाराष्ट्र के 9 अभ्यर्थियों को 18 और 19 जून को बुलाया गया था।