महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
06-Oct-2020 03:17 PM
PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी को लेकर नीतीश कुमार की नाराजगी के बाद बीजेपी ने बड़ा एलान किया है. आनन फानन में आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने चार लाइन का बयान दिया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में भरोसा नहीं रखने वाले की एनडीए में कोई जगह नहीं है.
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल आज दो मिनट के लिए मीडिया के सामने आये. चार लाइन का बयान पढ़ा. न किसी सवाल का जवाब दिया और ना ही कोई दूसरी बात की. उनके बयान का मसौदा पहले से तैयार था. उनके चेहरे से दबाव साफ दिख रहा था. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में बीजेपी नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है. जिसको भी नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा नहीं है उनकी एनडीए में कोई जगह नहीं है. बीजेपी नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए को बिहार में तीन-चौथाई सीट हासिल होगी.
नीतीश के आगे झुकी बीजेपी
सूत्रों के हवाले से मिल रही खबर के मुताबिक नीतीश कुमार ने बीजेपी के सामने शर्त रख दी थी. आज सीएम आवास में बीजेपी और जेडीयू के नेताओं के बीच बैठक हुई थी. बैठक में नीतीश कुमार की ओर से साफ साफ कहा गया कि लोजपा के बयानों से कई तरह का भ्रम फैल रहा है. जनता के बीच गलत मैसेज जा रहा है. लिहाजा बीजेपी स्पष्ट करे. बीजेपी जब तक लोजपा को लेकर अपना आधिकारिक स्टैंड स्पष्ट नहीं करती तब तक जेडीयू उसके साथ साझा प्रेस कांफ्रेंस नहीं करेगी.
जानकार सूत्रों के मुताबिक जेडीयू ने साफ साफ कह दिया था कि वे तब तक बीजेपी के साथ साझा प्रेस कांफ्रेंस कर गठबंधन का एलान नहीं करेगी जब तक कि बीजेपी लोजपा को लेकर अपना स्टैंड नहीं करती. इसके बाद ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष को दो मिनट के लिए प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी स्थिति स्पष्ट करना पडा.