ब्रेकिंग न्यूज़

Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह

NDA की मीटिंग में यह क्या हुआ? : नीतीश ने फिर छूए मोदी के पांव : रोकते रह गए संसदीय दल के नेता

NDA की मीटिंग में यह क्या हुआ? : नीतीश ने फिर छूए मोदी के पांव : रोकते रह गए संसदीय दल के नेता

07-Jun-2024 01:27 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार दिल्ली में एनडीए सांसदों की मीटिंग में अपनी पार्टी की तरफ से पीएम नरेंद्र मोदी को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। इस दौरान एक बड़ा ही रोचक वाकया भी देखने को मिला है। जब नीतीश कुमार ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांव छूकर उनके प्रति अपना सम्मान जताया है। इसके बाद मंच पर बैठे पीएम मोदी ने उन्हें रोका और फिर गर्मजोशी से सीएम नीतीश का स्वागत किया। 


दरअसल, लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान बिहार में पीएम मोदी की दूसरी रैली नवादा में थी और उस दौरान मंच पर बैठे नीतीश ने बगल में बैठे पीएम मोदी से बातचीत के क्रम में उनके पांव छूए थे। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उम्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लगभग छह महीने ही बड़े हैं। ऐसे में इसे सम्मान की भावना बताई जा रही है। वहीं चिराग पासवान जब अपना भाषण खत्म करने के बाद नरेंद्र मोदी से मिले तो उन्होंने चिराग को गले से लगा लिया। 


नीतीश कुमार ने अपने अनुमोदन भाषण के दौरान कहा कि ’10 साल से यह प्रधानमंत्री हैं और यह फिर प्रधानमंत्री होने जा रहे हैं। हमें पूरा भरोसा है कि जो भी काम बचा हुआ है, वह अब पीएम मोदी पूरा कर देंगे। हर राज्य की जो भी जरूरतें हैं, वह सब पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि बिना मतलब की बात कहकर ये लोग कोई काम किए हैं क्या आजतक? बिहार का सब काम हो ही जाएगा, जो बचा हुआ है, आप चाहेंगे तो वह भी पूरा हो जाएगा।’ इसके अलावा शपथग्रहण कार्यक्रम को लेकर नीतीश कुमार ने कहा, ‘आपने रविवार को शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रखा है। हम तो चाहते हैं आप आज ही प्रधानमंत्री पद की शपथ ले लें।’


वहीं चिराग पासवान ने कहा कि ‘मैं अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं। आपके कारण ही एनडीए को इतनी बड़ी जीत हासिल हुई है। इसका श्रेय आपको जाता है। यह आपकी इच्छाशक्ति ही थी, जिसने इतिहास में इतनी बड़ी जीत दर्ज कराने में मदद की है। यह कोई सामान्य बात नहीं थी कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एनडीए को लगातार तीसरी बार भी इतनी बड़ी जीत मिली है। आपकी वजह से आज दुनिया के सामने हम गर्व से कह सकते हैं कि भारत देश की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत की जनता को आप पर पूरा भरोसा है। ’