Bihar-budget: पंच-संकल्प के साथ विकसित बिहार की ओर सशक्त कदम, पूर्व उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा बोले- यह बजट आर्थिक-सामाजिक विकास का स्पष्ट रोडमैप है बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये रेलवे फाटक बंद रहने से भड़के लोग, कार्यालय में तोड़फोड़ और गेटमैन के साथ की मारपीट लाल सूटकेस में महिला का शव मिलने का खुलासा, पति निकला कातिल T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम Bihar Bhumi: बि्हार के सभी CO पर और कसा नकेल ! दाखिल-खारिज केस को ‘सक्षम न्यायालय’ और ‘लंबित’ बताकर 'अटकाने' का खेल नहीं चलेगा, प्रधान सचिव ने सभी सीओ को बताया- ''राजस्व कार्यवाही कब रुकेगी...कब नहीं'' Bihar Sports Budget 2026: विश्व स्तरीय खेलों का केंद्र बनेगा बिहार, पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का होगा गठन, नीतीश सरकार का बड़ा लक्ष्य Bihar Sports Budget 2026: विश्व स्तरीय खेलों का केंद्र बनेगा बिहार, पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का होगा गठन, नीतीश सरकार का बड़ा लक्ष्य
31-Dec-2023 12:30 PM
By First Bihar
PATNA : नए साल की शुरुआत के साथ ही आम लोगों के लिए कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इस बदलाव से आम के जीवन पर बड़ा असर पड़ेगा। इस बार नए साल में कई नियमों और सेवाओं से जुड़े मामलों में बदलाव हो जाएगा। इस दफे ऐसे नियम रहेंगे। जिससे लोगों को महंगाई की मार भी झेलनी पड़ सकती है। सबसे पहले रसोई गैस सिलिंडर से जुड़ा एक अहम बदलाव होगा।
दरअसल, नए साल में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक लॉकर एग्रीमेंट को लेकर यूजर्स को फैसला लेने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया है। रिजर्व बैंक ने बैंक लॉकर एग्रीमेंट को रिवाइज किया है। इसके अनुसार अगर ग्राहकों ने लाकर एग्रीमेंट को 31 दिसंबर तक पूरा नहीं किया तो उन्हें अपना बैंक लॉकर खाली करना पड़ सकता है।
इसके साथ ही नए साल में यूपीआई यूजर्स को भी कई बातों का ध्यान रखना होगा। 1 जनवरी 2024 का दिन यूपीआई यूजर्स के लिए बेहद खास होने वाला है। नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया ने ऐसे सभी यूपीआई आईडी को बंद करने का फैसला लिया है। हालांकि, इसमें वैसे लोग होंगे जिन्होंने 1 वर्ष या उससे अधिक समय से उपयोग में नहीं लाए गए हैं। इसके तहत पेटीएम, गूगल पे, फोन पर जैसे ऑनलाइन पेमेंट एप के यूपीआई आईडी शामिल है।
वहीं, टेलीकॉम सेक्टर में भी 1 जनवरी से कुछ खास बदलाव होने वाले हैं। टेलीकॉम डिपार्टमेंट 1 जनवरी से सिम कार्ड के लिए कागज आधारित केवाईसी प्रक्रिया को खत्म करेगा। यानी नया सिम कार्ड खरीदने पर कागज परफॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी बल्कि सिर्फ डिजिटल केवाईसी करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा इनकम टैक्स भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023 थी। हालांकि जिन लोगों ने इनकम टैक्स नहीं भरा है वह 31 दिसंबर 2023 तक अपना इनकम टैक्स भर सकते हैं। लेट फीस के साथ इनकम टैक्स जमा किया जा सकता है।
बहरहाल, नए साल में आम लागों की नजर एलपीजी सिलेंडर की कीमत में होने वाले बदलाव पर आम जनता की नजर टिकी हुई है। बीते दिनों सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में राहत दी थी। बीते कई दिनों से रसोई गैस में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जनता को उम्मीद है कि चुनावी वर्ष होने के कारण और नए साल पर एलपीजी सिलेंडर के दाम में गिरावट देखने को मिल सकती है।