ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा

Home / news / नये साल के पहले दिन सुशील मोदी ने कर दी तीन भविष्यवाणी: कहा-...

नये साल के पहले दिन सुशील मोदी ने कर दी तीन भविष्यवाणी: कहा- जैसे ललन सिंह को हटाने की बात सही हुई थी, वैसे ही सब सही होंगी

01-Jan-2024 07:31 PM

By First Bihar

PATNA:  पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने नये साल 2024 के पहले दिन एक साथ तीन भविष्यवाणी कर दी है. सुशील मोदी ने कहा है कि उन्होंने काफी पहले ये भविष्यवाणी की थी कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से ललन सिंह की विदाई हो जायेगी. जैसे वह भविष्यवाणी सही साबित हुई, वैसे ही आज की जा रही तीनों भविष्यवाणी सही होंगी.


क्या है तीन भविष्यवाणी

सुशील मोदी ने कहा है कि साल 2024 में भाजपा के शीर्ष राजनेता नरेंद्र भाई मोदी तीसरी बार प्रचंड बहुमत के प्रधानमंत्री बनेंगे, बिहार के मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार को सीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ेगी और जनता दल-यू में विभाजन होगा. सुशील मोदी ने दावा किया है कि उनकी ये तीनों भविष्यवाणी देश और बिहार के हित में अवश्य सत्य सिद्ध  होंगी.


सुशील मोदी ने कहा है कि इस साल के पहले महीने में मकर संक्रांति के बाद अयोध्या के नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ भारत में  सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया युग प्रारम्भ होगा.  अयोध्या धाम के नये स्वरूप में विकसित होने से लाखों लोगों को पर्यटन उद्योग में रोजगार के अवसर मिलेंगे. वहीं, बिहार को नीतीश-लालू राज के राहु काल से मुक्ति मिलेगी. ऐसे शुभ परिवर्तनों की आशा से भरे वर्ष 2024 में वे सबका अभिनंदन करते हैं.


बता दें कि सुशील मोदी ने पिछले महीने ये कहा था कि राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जेडीयू के अध्यक्ष पद से हटा दिया जायेगा. हालांकि जेडीयू के नेता आखिर आखिर तक सुशील मोदी के दावे का मजाक उड़ाते रहे लेकिन आखिरकार 29 दिसंबर को ललन सिंह ने 29 दिसंबर को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया. उसके बाद नीतीश कुमार को जेडीयू का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया.