Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा
01-Jan-2024 01:50 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : नए साल के जश्न में आज पूरा देश डूबा हुआ है। बिहार सहित देश के सभी देशवासियों के द्वारा अपने अपने अंदाज में न्यू ईयर मनाया जा रहा है। आम से लेकर खास सभी के नए साल के जश्न में डूबे हुए हैं। वहीं, बिहार के राजनीतिक गलियारों में इस नए साल को लेकर सरगर्मी बढ़नी शुरू हो गई है। इस मौके पर बिहार की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी राजद परिवार के घर भी जदयू नेता बधाई देने पहुंचे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी राजद के सुप्रीमों लालू यादव के आवास पर जदयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री सुनील कुमार ने मुलाकात की है। इस दौरान लालू यादव ने उनका काफी गर्मजोशी से स्वागत किया है। वहीं मुलाकात कर बहार निकले मंत्री ने राम मंदिर उद्धघाटन को लेकर भी बड़ी बात कही है।
राज्य सरकार के मंत्री ने कहा है कि- हम सेकुलर लोग हैं। हमारे लिए राम मंदिर का बराबर का महत्त्व है। हमलोग मंदिर और मस्जिद दोनों का बराबर मानते हैं। हमलोग बस काम करने में विश्वास रखते हैं। हमलोग आगे भी नए साल में बिहार के विकास के लिए काम करते रहेंगे। बाकी, जिनको जो करना है करते रहें। इसमें हमलोग अधिक ध्यान नहीं देते हैं।
वहीं, बिहार सरकार के वन पर्यावरण विभाग के मंत्री तेजप्रताप यादव भी नए साल के मौके पर अपने माता- पिता से आशीर्वाद लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि- हमारी कामना है कि नए साल के मौके पर देश आगे बढे। हमारा समाज तरक्की करें। हम तो बस यही कामना करते हैं। इसके आलावा उन्होंने पीएम मोदी को लेकर इशारों ही इशारों में बड़ी बात कही है। मंत्री ने कहा है कि - हमारे पीएम जो दीपोत्सव मनाने की बात कही है 22 जनवरी को इसको लेकर मेरा कहना है कि हमलोग जिस दिन केंद्र की सरकार से भाजपा की विदाई कर इंडिया गठबंधन का झंडा बुलंद करेंगे उस दिन हमलोग खुशी मनाएंगे और दीप जलाएंगे। यह सपना हमलोग का जल्द ही पूरा होगा।