पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
10-May-2024 09:39 PM
By First Bihar
DESK: सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पिडिया इलाके में 12 नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान दो जवानों के घायल होने की खबर है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस बड़ी कामयाबी के लिए सुरक्षा बलों को बधाई दी है।
नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए इस अभियान में सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा की डीआरजी और कोबरा फोर्स की 210 बटालिएन और एसटीएफ के जवानों ने नक्सलियों से मोर्चा लिया और एक के बाद एक 12 नक्सलियों को मार गिराया। इस दौरान चलाए गए सर्च ऑपरेशन में नक्सलियों द्वारा छीपाकर रखे गए भारी मात्रा में गोला बारूद को सुरक्षा बलों ने बरामद किया है।
मुठभेड़ की जानकारी देते हुए दक्षिण बस्तर के पुलिस उप महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप ने कहा है कि इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है और पुलिस बल अभी भी जंगल में है। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ को जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अंजाम दिया है। सुबह से लेकर शाम तक कई बार सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।
छत्तीसगढ़ पुलिस की इस बड़ी कामयाबी पर राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, बीजापुर जिले के गंगालूर इलाके में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। नक्सलियों के 12 शव मिले हैं। मैं अपने जवानों और वरिष्ठ अधिकारियों को बधाई देता हूं।