ब्रेकिंग न्यूज़

11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार

Home / news / रात में रामायण देखकर सोई थी महिला, अलगे दिन फंदे से लटकती मिली...

रात में रामायण देखकर सोई थी महिला, अलगे दिन फंदे से लटकती मिली लाश

30-Apr-2020 03:40 PM

NAWADA : नवादा के हिसुआ नगर के राजगीर रोड में एक महिला द्वारा घर पर फांसी लगाकर जान देने का मामला सामने आया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदेहास्पद स्थिति में छज्जे से महिला की झूलती शव क़ो बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

मृतक महिला की पहचान हिसुआ नगर के राजगीर रोड स्थित सहदेव पंडित की पत्नी 56 वर्षीय अरुणा देवी के रुप में की गई है. मृतका के पति ने बताया कि बुधवार की रात अरुणा देवी रामायण देखने के बाद  खाना खाकर सो गयी थी. सुबह स्थानीय लोगों का हल्ला और शोरगुल सुनकर परिजनों ने देखा कि घर के बाहर छज्जा में रस्सी का फंदा बनाकर वह लटकी हुई थी.

परिजनों एवं आप पास के लोगों ने बताया मृतका शारीरिक रूप से अस्वस्थ चल रही थी. जिसे लेकर वह काफी परेशान रहती थी. पुलिस ने शव क़ो बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं  थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों एवं आसपास के लोगों  से पूछताछ कर हर मामले की जांच की जा रही है.