मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
27-Jun-2023 09:08 PM
By SONU
NAWADA: नवादा में दो वाहनों के बीच सीधी टक्कर हो गयी है। इस हादसे में एक दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो गये है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना नगर थाना क्षेत्र के बुधौल बस स्टैंड के पास की है जहां पिकअप वैन और ट्रैक्टर की टक्कर हो गयी।
पिकअप वैन पर बैठे करीब 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसे नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें कुछ लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गया है। सभी घायल बंगाल के मुर्शिकाबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायलों में मुशर्रफ शेख, नूर शेख, जहरुन शेख, मुकुल शेख, इंदादुल खान, रिफन शेख एवं नहर पर निवासी सुदामा सिंह सहित एक दर्जन लोग शामिल है।
बताया जा रहा है कि सभी घायल नवादा में रहकर मजदूरी का काम करता है। आज पिकअप वाहन पर सवार होकर बंगाल जा रहे थे, तभी बुधौल बस स्टैंड के समीप तेज रफ्तार टेलर ने पिकअप वाहन में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे सभी लोग घायल हो गए। कुछ घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है जबकि कुछ को पावापुरी भेजा गया है।