मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
19-Sep-2024 05:03 PM
By First Bihar
NAWADA: नवादा में बुधवार को दबंगों द्वारा मांझी बस्ती में आग लगाने की घटना को लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। विपक्ष दल इस घटना को लेकर सरकार पर हमलावर है तो वहीं सत्ताधारी दल विपक्षी दलों पर साजिश करने का आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच पुलिस ने इसम मामले में बड़ा एक्शन ले लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इस मामले के आरोपियों की धर पकड़ शुरू कर दी है।
इस कांड़ को लेकर पुलिस ने 28 लोगों के खिलाफ मुफस्सिल थाना में केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस कांड को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी नंदू पासवान समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की गिरप्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एसआईटी की टीम देर रात से ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के घर से तीन देसी कट्टा, तीन मिस्ड फायर राउंज, दो खोखा, एक पिलेट और 6 बाइक समेत अन्य सामानों को बरामद किया है। पुलिस की गिरफ्त में आया मुख्य आरोपी नंदू पासवान रिटायर्ड पुलिसकर्मी है और 2014 में पुलिस विभाग से रिटायर्ड हुआ है। इसका बेटा नागेश्वर पासवान कृष्णा नगर के वार्ड 16 का वार्ड सदस्य है और बहू सरिता भारती आंगनवाड़ी सेविका है।
मुख्य आरोपी नंदू पासवान की बहू बताती है कि जिस जगह पर अगजनी की घटना हुई वहां उनके ससुर नंदू पासवान की 4 डिसमिल रैयती जमीन है और उसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं पीड़ित व्यास मुनी का कहना है कि उक्त जमीन पर व्यवहार न्यायालय में डाइटल सूट चल रहा है। फिलहाल पुलिस और एफएसएल की टीम के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं और छानबीन जारी है।