मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
07-Oct-2024 12:02 PM
By SONU KUMAR
NAWADA: खबर नवादा से है, जहां बिहार एसटीएफ के साथ मिलकर नवादा पुलिस ने अवैध गन फैक्ट्ररी का उद्भेदन किया है। एसटीएफ बिहार की विशेष टीम ने रविवार को नवादा जिला पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खलसा ढ़िवरी गांव में बड़ी कार्रवाई की और मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया।
छापेमरी के दौरान पुलिस ने 3 देशी थरनट, 3 देशी पिस्तौल, भारी मात्रा में अर्द्ध निर्मित पिस्टल के पार्ट्स एवं पुर्जे की बारामद किये है। इस मामले में मुफस्सिल थाना में प्राथमिक की दर्ज की गई है। बताया गया है कारू मिस्त्री और अपने सहयोगी गोरू मियां दोनों खलसा ढ़िवरी गांव के ही निवासी हैं। कारू मिस्त्री अपने सहयोगी गोरू मियां के साथ मिलकर अपने घर में ही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का संचालन कर रहा था।
आरोपित कारू मिस्त्री के विरुद्ध मुफस्सिल थाना में पूर्व से ही आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज है। यह कार्रवाई एसटीएफ के द्वारा की गई जो कि पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है। अब एफआईआर दर्ज कर नवादा पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के वरीय पदाधिकारी थाना पहुंच गए हैं। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।
दोनों आर्म्स का निर्माण किसके लिए किया करते थे, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है। एसडीपीओ सदर 2 सुनील कुमार ने कारू मिस्त्री और मो. शहजाद ऊर्फ गोरू मियां की गिरफ्तारी और आर्म्स बरामदगी की पुष्टि की है। फिलहाल एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।