हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
13-Oct-2021 07:16 PM
PATNA: नवरात्रा के मौके पर जन अधिकार पार्टी के युवा नेता राजू दानवीर ने मां दुर्गा से यह अपील की है कि वे केंद्र सरकार को सदबुद्धि दे ताकि किसानों के साथ वे न्याय कर सकें। किसानों की समस्याओं का समाधान हो सके। वही देश में व्याप्त बेरोजगारी और महंगाई को दूर करने की अपील उन्होंने माता से की।
दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी के पावन अवसर पर जन अधिकार पार्टी (लो) के युवा नेता राजू दानवीर ने समस्त बिहारवासियों व देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में दानवीर ने कहा कि देवी दुर्गा की शक्ति और आशीर्वाद हम सबके जीवन को सुख समृद्ध करे।
दानवीर ने कहा कि महिषासुर नामक दैत्य का वध मां दुर्गा ने किया था। दुर्गा पूजा उत्सव लोगों में सामाजिक एकजुटता, गर्मजोशी और सद्भावना को बढ़ावा देता है। इस अवसर पर हमें सभी बुराइयों का त्यागकर नैतिक मूल्यों और सदगुणों को बढ़ावा देने का प्रयास करना चाहिए। हमें भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है और न केवल बाहर बल्कि हमारे भीतर भी बुरी ताकतों से लड़ना जारी रखना चाहिए।
दानवीर ने अपने शुभकामना संदेश में मां दुर्गा से देश की सरकार को सदबुद्धि देने की भी अपील की ताकि वे किसानों के साथ न्याय कर सके। किसानों को उनका हक मिले और महिलाओं को सुरक्षा। देश में व्याप्त महंगाई और बेरोजगारी से जनता को निजात दिलाने की अपील की गयी। वही सबों के लिए एक समान शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था करे।