ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा

Home / news / नवजोत सिंह सिद्धू ने वापस लिया इस्तीफा, जानिए.. कब संभालने जा रहे अध्यक्ष...

नवजोत सिंह सिद्धू ने वापस लिया इस्तीफा, जानिए.. कब संभालने जा रहे अध्यक्ष की कुर्सी

05-Nov-2021 05:24 PM

DELHI : प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष की कुर्सी से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना फैसला वापस ले लिया है। पंजाब कांग्रेस से इस्तीफा देने का एलान कर चुके सिद्धू ने इसे वापस लेने का फैसला किया है। आज चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिद्धू ने इस बात की घोषणा कर दी। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि नए अटॉर्नी जनरल की नियुक्ति के बाद वह अपना कामकाज संभाल लेंगे। सिद्धू ने कहा है कि पंजाबी बिरादरी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपना इस्तीफा दिया था और मुख्यमंत्री चन्नी से उनका कोई मतभेद नहीं था। 


नवजोत सिंह अपना इस्तीफा वापस लेंगे इस बात के संकेत तभी मिल गए थे जब उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पिछले दिनों दिल्ली में मुलाकात की थी। आपको याद दिला दें कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से टकराव के बाद सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। बाद में अमरिंदर सिंह की कुर्सी चली गई और सिद्धू के चहेते चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया। हालांकि चन्नी से बहुत थोड़े ही वक्त में कुछ नियुक्तियों को लेकर सिद्धू का विवाद हो गया और अब उन्होंने कहा है कि नए अटार्नी जनरल की नियुक्ति के बाद वह एक बार फिर कामकाज संभाल लेंगे।


यह पूछे जाने पर कि क्या चरणजीत सिंह चन्नी के साथ उनके मतभेद खत्म हो गए हैं, सिद्धू ने कहा कि मेरा मुख्यमंत्री के साथ कोई मतभेद था ही नहीं। मैं तो पंजाबी बिरादरी के हित के लिए इस्तीफे के फैसले की तरफ आगे बढ़ा था। पंजाब मेरी आत्मा है और मेरा लक्ष्य केवल एक है कि मैं पंजाबी बिरादरी का भला कर सकूं। आपको याद दिला दें कि पंजाब में विधानसभा चुनाव जल्द होने हैं। 90 दिन की सरकार के 50 दिन निकल चुके हैं।