ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट

Home / news / 'नौकरी संवाद' में तेजस्वी ने कहा- बिहार में लाखों पद खाली हैं, सीएम...

'नौकरी संवाद' में तेजस्वी ने कहा- बिहार में लाखों पद खाली हैं, सीएम बनते ही 10 लाख नौकरी दूंगा

27-Oct-2020 07:27 PM

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने युवाओं के लिए एक बड़ा एलान किया है. उन्होंने बिहार से बेरोजगारी को खत्म करने का संकल्प लिया है. मंगलवार को 'नौकरी संवाद' में तेजस्वी ने 10 लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देने का रोड मैप रखा.




'नौकरी संवाद' में तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में लाखों पद खाली हैं. सूबे में शिक्षक, नर्स, कम्पाउंडर, इंजीनियर की कमी है. बिहार के पुलिस महकमे में भी कई पद खाली हैं. उन्होंने कहा कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी तो कैबिनेट की पहली मीटिंग में 10 लाख लोगों को नौकरी देने के लिए कलम चलेगी. बिहार के 10 लाख बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी.


तेजस्वी ने कहा कि इस बार एक साथ समाज के सभी लोग खड़े हैं. एनडीए की ओर से तरह तरह की साजिश रची गई. लेकिन मैं मुद्दे के साथ खड़ा हूं. उन्होंने कहा कि समाज के हर एक तबके को वो साथ लेकर चलना चाहते हैं, चाहें वो सवर्ण जाति के हों या अल्पसंख्यक हों या फिर दलित-महादलित हों. उन्होंने बताया कि पिछड़ा और अतिपिछड़ा वर्ग के साथ-साथ समाज के सभी लोगों को एक साथ लेकर चलेंगे.




तेजस्वी ने कहा कि मैं बड़ों का सम्मान करता हूं. मैंने कभी भी किसी भी व्यक्ति के ऊपर निजी हमला नहीं किया है. लेकिन नेता प्रतिपक्ष होने के नाते मेरी जिम्मेदारी बनती है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जवाब मांगना चाहिए. वह इतिहास के पुराने पन्ने में ही रहना चाहते हैं. सीएम नीतीश बताएं कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिला. पटना यूनिवर्सिटी को सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा क्यों नहीं मिला. सीएम नीतीश कुर्सी के लिए कुछ भी कर सकते हैं.


तेजस्वी ने बताया कि उन्होंने बिहार से बेरोजगारी को खत्म करने का संकल्प लिया है. उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत उन्होंने बेरोजगारी हटाओ यात्रा से की थी.