ब्रेकिंग न्यूज़

11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार

Home / news / पशुपालन विभाग के निदेशक की गाड़ी दो लोगों को मारी टक्कर, नशे में...

पशुपालन विभाग के निदेशक की गाड़ी दो लोगों को मारी टक्कर, नशे में धुत ड्राइवर गिरफ्तार

05-May-2020 01:08 PM

PATNA : राजधानी पटना से इस वक़्त की ताजा खबर सामने आ रही है जहां पशुपालन विभाग के निदेशक की गाड़ी ने दो लोगों को टक्कर मारी है। पशुपालन विभाग के निदेशक की सफारी गाड़ी से टक्कर लगने के कारण दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना बेउर थाना इलाके के सिपारा की है जहां तेज रफ्तार से आ रही पशुपालन निदेशक की गाड़ी ने एक बाइक को टक्कर मार दी। 


सफारी से टक्कर होने के बाद बाइक सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गए हैं। कौशल कुमार और उमेश कुमार नाम के युवकों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि निदेशक की गाड़ी चला रहा ड्राइवर राकेश नशे में धुत था। मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। 


जिस गाड़ी से सड़क हादसा हुआ है वह पशुपालन विभाग के निदेशक विनोद सिंह गुंजियार का है। सिपारा रेलवे गुमटी के पास तेज रफ्तार सफारी गाड़ी में बाइक को टक्कर मारी। सड़क हादसे में घायल एक युवक जयप्रकाश नगर का रहने वाला है जबकि दूसरा वैशाली का। हैरत की बात यह है कि टक्कर मारने के बाद ड्राइवर राकेश गाड़ी को लेकर निकलना चाह रहा था लेकिन पुलिस ने उसका पीछा कर धर दबोचा।