ब्रेकिंग न्यूज़

सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर

Home / news / नमो भारत और दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव, जानिए क्या है इसके...

नमो भारत और दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

15-Jun-2024 03:27 PM

By First Bihar

DESK : देशभर में यूपीएससी प्रीलिम्स की परीक्षा 16 जून रविवार को होगी। ऐसे में इस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के दौरान होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए एनसीआरटीसी ने नमो भारत और डीएमआरसी ने मेट्रो ट्रेन के समय में बदलाव की घोषणा की है। डीएमआरसी ने यह फैसला किया है कि कल यानी 16 जून को नमो भारत और मेट्रो ट्रेन के परिचालन के समय मे बदलाव किया गया जाएगा। 


दरअसल, रविवार को मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 8 बजे से रात के 10 बजे तक उपलब्ध रहती हैं, लेकिन 16 जून को नमो भारत ट्रेन सेवाएं सुबह 6 बजे से शुरू होंगी जो रात के 10 बजे तक उपलब्ध होंगी। परीक्षा के मद्देनजर फेज 3 सेक्शन पर मेट्रो ट्रेन के समय मे बदलाव भी किया गया है। डीएमआरसी ने फेज-3 सेक्शन पर मेट्रों ट्रेन सर्विस की टाइमिंग में बदलाव किया है। 


इन रुटों पर सामान्यतः ट्रेन रविवार को सुबह 8 बजे से शुरू होती है। लेकिन 16 जून, 2024 को इस रुट पर ट्रेन सेवा सुबह 6 बजे से शुरू होगी। मेट्रों ट्रेन के समय को लेकर ये व्यवस्था यूपीएससी (प्रिलिम्स) की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए की जा रही है। फेज-3 सेक्शन को छोड़कर बाकी दूसरी रुटों पर मेट्रो ट्रेन पुराने समय के हिसाब से ही चलेंगी। 


डीएमआरसी ने बताया कि दिल्ली मेट्रो की जिनरूटों पर सुबह 6 बजे से ट्रेन चलेगी उसमें दिलशाद गार्ड से शहीद स्थल (नया बस अड्डा),नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी, मुंडका से ब्रिगेडियर होशियार सिंह लाइन, बदरपुर बॉर्डर से राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़), मजलिस पार्क से शिव विहार,जनकपुरी वेस्ट से बॉटनिकल गार्डन और ढांसा बस स्टैंड से द्वारका तक ट्रेन चलेगी। 


उधर, एनसीआरटीसी ने सिविल सर्विस परीक्षा के मेद्देनजर यह निर्णय लिया है, ताकि आरआरटीएस कॉरिडोर के आस-पास स्थित परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा देने के लिए आने वाले परीक्षार्थियों को आवागमन में सहूलियत रहे। वर्तमान में आरआरटीएस कॉरिडोर पर गाजियाबाद में साहिबाबाद से मोदी नगर नॉर्थ तक नमो भारत ट्रेनें संचालित हैं। नमो भारत के संचालित खंड के आसपास बड़ी संख्या में शैक्षणिक संस्थान हैं, जहां अक्सर प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए बड़ी संख्या में परीक्षार्थी पहुंचते हैं।