BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम
27-May-2020 04:46 PM
By Pranay Raj
NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर नालंदा से सामने आ रही है. जहां क्वारंटाइन सेंटर में पुलिसकर्मियों के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है. प्रशासन की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त कर दी गई हैं. पुलिस की राइफल भी लूटी गई है. इस हमले में थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस इस मामले में कार्रवाई में जुटी हुई है.
वारदात नालंदा जिले के बिंद थाना इलाके की है. जहां कथराही मोड़ स्थित निजी स्कूल गुरुकुल विद्या पीठ के क्वारंटाइन सेंटर में पुलिस टीम पर हमला किया गया है. 1 जवान की राइफल लूट ली गई. इसके अलावा पथराव कर उपद्रवियों ने पुलिस-बीडीओ की गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया. इस हमले में थानाध्यक्ष राकेश कुमार, जवान प्रमोद कुमार सिंह और चालक नरेश कुमार घायल हो गए हैं. इलाज के लये उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक क्वारंटाइन सेंटर में अच्छा भोजन नहीं मिलने के कारण कुछ लोग हंगामा कर रहे थे. जिसकी सूचना मिलने पर पुलिसवाले उन्हें समझाने पहुंचे थे. पुलिस ने आक्रोशितों को समझने का प्रयास किया तो उन्होंने हमला कर दिया. रोड़ेबाजी करते हुए बदमाशों ने पुलिस-बीडीओ समेत तीन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद होमगार्ड जवान की राइफल लूट ली.
घटना की सूचने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. जख्मी थानेदार ने बताया कि हंगामा की सूचना पर पुलिस और बीडीओ सेंटर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश की. डीएसपी इमरान परवेज ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने वालो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. लूटी गयी राइफल को पास के झाड़ी से बरामद कर लिया गया है.