ब्रेकिंग न्यूज़

पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे

Home / news / नालंदा में पुलिस टीम पर हमला कर ग्रामीणों ने आरोपी को छुड़ाया, दो...

नालंदा में पुलिस टीम पर हमला कर ग्रामीणों ने आरोपी को छुड़ाया, दो पुलिसकर्मी जख्मी

22-Aug-2019 10:40 AM

By 13

NALANDA: इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा से है, जहां ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला करके एक आरोपी को छुड़ा लिया है. दीपनगर थाना इलाके के तुंगी गांव में मारपीट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर आरोपी को छुड़ा लिया. पथराव में थाने के दारोगा राकेश कुमार रंजन और होमगार्ड के जवान सत्येंद्र प्रसाद गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. दोनों पुलिसकर्मी किसी तरह अपनी जान बचाकर ग्रामीणों के चंगुल से भागकर थाने पहुंचे. जहां से दोनों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलने पर नालंदा के एसपी अस्पताल पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों से घटना की जानकारी ली. बताया जा रहा है कि दीपनगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि मारपीट का फरार आरोपी अजय सिंह अपने गांव तुंगी आया है. जिसकी सूचना पर एक दारोगा और एक होमगार्ड के जवान आरोपी को पकड़ने गांव गए. पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया. जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला करते हुए आरोपी को छुड़ा लिया. नालंदा से राज की रिपोर्ट