पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़
18-Dec-2020 05:49 PM
PATNA: CM नीतीश कुमार के गृह जिले में जज पर हमले से भारी फजीहत के बाद बिहार पुलिस की सफाई आयी है. बिहार पुलिस ने कहा है कि जज साहब पर तो कोई हमला ही नहीं हुआ. एक दूसरी गाड़ी के चालक के साथ जरूर लोगों ने मारपीट की और वहां फायरिंग की भी बात सामने आ रही है.
पुलिस की सफाई
बिहार के पुलिस मुख्यालय ने जज पर हुए हमले को लेकर सफाई दी है. पुलिस ने कहा है कि नालंदा के हिलसा में एडीजे-1 जयकिशोर दूबे गुरूवार की शाम कोर्ट से घर वापस लौट रहे थे. हिलसा के सूर्य मंदिर के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उनकी कार में टक्कर मार दी. जज के चालक ने जब दोनों युवकों को समझाने की कोशिश की तो वे उलझ पड़े और ईंट से जज साहब की गाड़ी पर हमला कर दिया. इसमें उनकी सरकारी कार का शीशा टूट गया. इस घटना की सूचना स्थानीय थाने को देकर जज अपने बंगले में चले गये.
पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस वाकये के काफी देर बाद घटनास्थल पर कुछ अपराधियों ने एक गैस गाड़ी के चालक पंकज कुमार के साथ मारपीट की और पैसे लूट लिये. इस दौरान अपराधियों द्वारा गोली चलाने की भी बात सामने आयी है. पुलिस ने वहां से एक खोखा बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक इस वाकये का जज के साथ कोई वास्ता नहीं है.
बिहार पुलिस के मुताबिक जज की गाड़ी की जांच एसडीओ और डीएसपी ने संयुक्त रूप से की है. इस जांच में पाया गया कि जज पर कोई हमला नहीं हुआ है. दो अलग अलग वाकये हुए हैं, जिनकी अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
हाईकोर्ट ने मांगा है स्पष्टीकरण
गौरतलब है कि गुरूवार को नालंदा के हिलसा में जज पर हमले की खबर आयी थी. इससे बिहार पुलिस की भारी फजीहत हुई थी. जज पर हमले की खबर के बाद पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने बिहार पुलिस से स्पष्टीकरण मांगा है. कोर्ट को जवाब देने से पहले बिहार पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सफाई पेश की है.