बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
24-Feb-2020 08:22 PM
By Pranay Raj
NALANDA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है नालंदा से जहां कुछ बदमाशों ने आपसी वर्चस्व में में एक युवक को गोली मार दी. घटना के बाद बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से भाग निकले. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात नालंदा जिले के नगर थाना इलाके की है. जहां पॉश इलाके में कुछ बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी. जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना के बाद सभी बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक घटना स्थल से पुलिस ने 7 खोखे बरामद किये हैं. जख्मी युवक की पहचान कागजी मोहल्ला के रहने मोहम्मद पब्बन के रूप में की गई है.
मोहम्मद पब्बन अपने दोस्तों के साथ श्रम कल्याण केंद्र के मैदान के पास खड़ा था. उसी वक्त हथियारबंद बदमाशों ने उसपर हमला बोल दिया. बदमाशों ने करीब 10 मिनट तक पहले उस युवक के साथ मारपीट की और बाद में उसे गोली मार दी. स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया. जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही एसपी नीलेश कुमार, डीएसपी इमरान परवेज मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन किये. एसपी ने बताया कि बदमाशों की पहचान कर ली गई है. जल्द ही उन्हें अरेस्ट कर लिया जायेगा.