Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
04-Oct-2021 02:39 PM
By Vyom Dipansh
NALANDA: एक ओर जहां नालंदा का रहुई क्षेत्र बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ के कारण पूरा इलाका तबाह हो चुका है। इलाके के लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। वही इस त्रासदी के बीच रहुई थाना क्षेत्र के बारांदी गांव में देर रात बार-बालाओं का अश्लील डांस का आयोजन किया गया। कोविड गाइडलाइन की अनदेखी कर भारी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस डांस कार्यक्रम के दौरान लोगों ने ना दो गज दूरी का ख्याल रखा और ना ही मास्क पहनना ही जरूरी समझा। रातभर हुए बार बालाओं के डांस का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि रहुई के बारांदी गांव में जितिया पर्व के मौके पर हर साल मेला लगता है। इस बार भी मेला लगाया गया। मेले के समापन के दिन मेला के आयोजकों द्वारा रातभर बार बालाओं का अश्लील डांस करवाया गया। हैरान करने वाली बात यह है कि रहुई थाना से कुछ ही दूरी पर रातभर अश्लील डांस होता रहा लेकिन इसकी जानकारी पुलिस को भी नहीं हुई।
यूं कहा जा सकता है कि रहुई थाना पुलिस के नाक के नीचे ही रातभर बार बालाओं का अश्लील डांस होता रहा और पुलिस इस बात से बिलकुल बेखबर बनी रही। आपकों बता दें कि दहशरा पूजा को लेकर अभी से ही जिला प्रशासन द्वारा लगातार बैठक कर गाइडलाइन के अनुसार ही मेले के आयोजन पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।
यह संभावित कोरोना की तीसरी लहर को लेकर किया जा रहा है। ताकि कोरोना की तीसरी लहर से बचा जा सके। बावजूद इसके ग्रामीण क्षेत्रों में मेले के नाम पर अश्लील डांस कराया जा रहा है और इसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। जिससे कोरोना संक्रमण के फैलने की आशंका बनती दिख रही है।



