ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए

Nalanda Crime News: 15 दोषियों को उम्रकैद की सजा, भूमि विवाद में एक ही परिवार के 5 लोगों की गोली मारकर हुई थी हत्या

Nalanda Crime News: 15 दोषियों को उम्रकैद की सजा, भूमि विवाद में एक ही परिवार के 5 लोगों की गोली मारकर हुई थी हत्या

21-Oct-2024 04:39 PM

By RAJKUMAR

NALANDA: बड़ी खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से निकलकर सामने आ रही है, जहां पांच लोगो की सामूहिक हत्या के मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। अदालत ने 15 आरोपियों को दोषी करार देते हुए उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई है। जमीनी विवाद में तीन साल पहले इस वारदात को अंजाम दिया गया था।


दरअसल, साल 2021 के चार अगस्त को छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। जमीनी विवाद में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। करीब 50 बीघा जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच साल 2010 से विवाद चला आ रहा था। वारदात वाले दिन विवादित जमीन को जोतने की कोशिश एक पक्ष के द्वारा की जा रही थी, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने गोलियों से भून डाला।


भूमि विवाद में 60 वर्षीय यदुनंदन यादव, उनके दो बेटे पिंटू यादव और मधेश यादव के अलावा परशुराम यादव के बेटे धीरेंद्र यादव और शिवेन्द्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जबकि गोली लगने से चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे। एकसाथ पांच लोगों की हत्या से नालंदा के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया था। परिजनों के बयान के आधार पर थाने में केस दर्ज हुआ और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।


इस मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश 3 अखौरी अभिषेक सहाय की कोर्ट ने 27 सितंबर को भोला यादव, राजकुमार यादव समेत 15 लोगों को दोषी करार दिया। दो आरोपियों का मामला किशोर न्याय परिषद में विचाराधीन है। आज बिहारशरीफ कोर्ट ने सजा का एलान करते हुए सभी 15 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई।