बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
10-Aug-2023 03:05 PM
By First Bihar
GAYA : बैन नक्सली संगठन भाकपा, माओवादी के शीर्ष नेता सह पोलित ब्यूरो के सदस्य प्रमोद मिश्रा एवं अनिल यादव को बिहार एसटीएफ,गया पुलिस एवं सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने अरेस्ट कर लिया है। इन दोनों माओवादिओं को गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र से अरेस्ट किया गया है। इनकी गिरफ्तारी के बाद सीआरपीएफ की कोबरा टीम प्रमोद से पूछताछ कर रही है।
दरअसल, बिहार एसटीएफ को यह सुचना मिली थी कि माओवादी के शीर्ष नेता टिकारी थाना क्षेत्र में कहीं छुपे हैं। जिसके बाद बिहार एसटीएफ,गया पुलिस एवं सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर इनको अरेस्ट कर लिया। इसके बाद अब इनकी निशानदेही पर नक्सली संगठन से जुड़े अन्य सहयोगियों और हथियारों का पता लगाने के लिए गया जिले के इमामगंज, बांकेबाजार और डुमरिया थाना क्षेत्र में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
वहीं, इसको लेकर गया के वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि विगत दिनों से ऐसी सूचना प्राप्त हो रही थी कि कुख्यात नक्सली प्रमोद मिश्रा एवं अनिल यादव टिकारी अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इस सूचना के सत्यापन तथा आवश्यक कार्यवाही हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक गया द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसके बाद कुख्यात नक्सली प्रमोद मिश्रा और अनिल यादव गिरफ्तार किया गया।
आपको बताते चलें कि, दोनों गिरफ्तार नक्सली कई कांडों के वांछित आरोपित है तथा उक्त दोनों नक्सली के विरुद्ध कांड दर्ज करते हुये अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उक्त दोनों नक्सलियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई भी की जा रही है।