ब्रेकिंग न्यूज़

देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप

Home / news / नकली ओबीसी PM के कहने पर BJP कर रही ये काम जातीय गणना...

नकली ओबीसी PM के कहने पर BJP कर रही ये काम जातीय गणना का विरोध, बोले तेजस्वी यादव ... सर्वे से घबराई हुई है BJP

23-Aug-2023 02:07 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने जाति आधारित गणना को लेकर एकबार फिर बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि - बीजेपी की केंद्र सरकार बिहार के जाति आधारित सर्वे से घबराई हुई है। तेजस्वी ने कि अब तो ये लोग खुलकर कोर्ट में वैज्ञानिक तरीके से जुटाए जा रहे विश्वसनीय जाति आधारित गणना का विरोध कर रहे हैं। 


दरअसल, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि - भाजपा की केंद्र सरकार बिहार के जाति आधारित सर्वे से इतना घबराई हुई क्यों है? अब तो ये लोग खुलकर कोर्ट में वैज्ञानिक तरीके से जुटाए जा रहे विश्वसनीय जाति आधारित सर्वे का विरोध कर रहे है? क्या जाति आधारित सामाजिक-आर्थिक पिछड़ेपन व गरीबी को हटाकर वंचित/उपेक्षित/जरूरतमन्द वर्गों का समावेशी विकास बीजेपी की संवैधानिक प्राथमिकता नहीं है?


केंद्र सरकार सभी जाति/वर्गों के Scientific और Accurate सामाजिक-आर्थिक आँकड़ो की उपलब्धता से इसलिए डरी हुई है क्योंकि पूँजीपतियों की बजाय इससे सभी वर्गों के गरीबों एवं वंचितों के  कल्याणार्थ व हितार्थ सटीक विकास नीतियों और कार्यक्रमों को आकार दिया जा सकेगा। क्या केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार के जाति आधारित सर्वे का विरोध कथित नकली OBC PM के कहने से कर रही है?


आपको बताते चलें कि,  सुप्रीम कोर्ट में जातिगत गणना के मामले पर सुनवाई चल रही है। शीर्ष अदालत ने कहा कि जब तक मामला न बन जाए, तब तक जातिगत सर्वे पर रोक नहीं लगाई जाएगी।