इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज
17-Nov-2020 06:51 AM
PATNA : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आज पहली बार कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी। 17वीं विधानसभा के गठन के बाद विधानमंडल का सत्र बुलाए जाने को लेकर आज कैबिनेट की बैठक में मुहर लगेगी। हालांकि यह बात पहले से तय है कि विधानमंडल का सत्र 23 नवंबर से बुलाया जाएगा लेकिन आज विधिवत कैबिनेट इस प्रस्ताव पर मुहर लगाएगी।
सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार अपनी नई कैबिनेट की पहली बैठक में आज शामिल होंगे। सरकार के मंत्रियों के बीच अब तक के विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि इसकी घोषणा भी जल्द ही कर दी जाएगी। आज दोपहर होने वाली कैबिनेट की बैठक पर सबकी नजर टिकी हुई हैं। विधानसभा का पहला सत्र बुलाकर सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर का चयन होगा और प्रोटेम स्पीकर ही विधानसभा के नए सदस्यों को शपथ दिलाएंगे इसके बाद नए स्पीकर का चुनाव होगा।
विधानसभा अध्यक्ष का पद इस बार बीजेपी के कोटे में गया है और यह लगभग तय माना जा रहा है कि बीजेपी के विधायक और पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव इस बार बिहार विधानसभा के अध्यक्ष होंगे। सोमवार को नीतीश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में विजय कुमार चौधरी के शपथ लेने के बाद स्पष्ट हो गया था कि विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी इस बार बीजेपी के पास रहेगी।