दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
11-Dec-2019 07:39 PM
DELHI: नागरिकता संशोधन बिल पर राज्यसभा में चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला. अमित शाह ने पूछा कि कांग्रेस और पाकिस्तान के नेताओं की भाषा एक जैसी क्यों होती है. नागरिकता संशोधन बिल पर कांग्रेसी नेता वही बात क्यों बोल रहे हैं जो कल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान बोल रहे थे.
अमित शाह का हमला
अमित शाह ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक ही नहीं बल्कि दूसरे मामलों में भी कांग्रेस पार्टी वही भाषा बोलती है जो पाकिस्तान की भाषा होती है. धारा 370 पर कांग्रेसी नेता पाकिस्तान जैसी भाषा ही बोल रहे थे. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर मसले पर जो भाषण दिया उसमें कांग्रेस के नेताओं के बयान का उल्लेख किया गया था. देश के दूसरे संवेदनशील मामलों पर भी कांग्रेसी नेताओं का वही रूख होता है जो पाकिस्तान का होता है. अमित शाह ने कहा कि जब सदन में वे पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार पर बोलते हैं तो कांग्रेस पार्टी के सांसदों को बेचैनी क्यों होती है.
कांग्रेस का शोर शराबा
अमित शाह के हमले से बौखलाये कांग्रेसी सांसदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. लेकिन सभापति वैंकया नायडू ने उन्हें बोलने की इजाजत नहीं दी. वेकैंया नायडू ने कहा कि गृह मंत्री के भाषण के दौरान जवाब नहीं दिया जा सकता. कांग्रेस के सांसद को अगर आपत्ति है तो वे मंत्री के भाषण के बाद अपनी बात कह सकते हैं.