Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
22-Sep-2020 09:27 AM
SAMASTIPUR : लापरवाह नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है. नगर विकास विभाग के आदेश पर समस्तीपुर नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी रजनीश कुमार को निलंबित कर दिया गया. विभाग के निर्देश पर डीएम शशांक शुभंकर ने एडीएसएम संजीव कुमार को नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी बनाया है.
नए कार्यपालक अधिकारी ने डीएम के आदेश से सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया. पदभार ग्रहण करने से पहले निलंबित कार्यपालक अधिकारी को नगर परिषद में आकर नए कार्यपालक अधिकारी को प्रभार देना था, लेकिन वह कार्यालय नहीं पहुंचे. इसके बाद डीएम ने उन्हें खुद ही प्रदभार ग्रहण कर लेने का आदेश दिया.
नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी पर नगर परिषद के कार्य में शिथिलता बरतने, कार्यों में रुचि नहीं लेना, जिससे शहर में भयावह स्थिति उत्पन्न होना नगर परिषद में हड़ताल के कारण अराजकता और आक्रोश का माहौल देना इसके अलावा भी कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं.
वही निलंबित कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि उनके ऊपर डीएम द्वारा लगाए गए सभी आरोप सही नहीं है. मैंने कोरोना काल में शहर की लगातार सफाई कराई तथा छिड़काव भी कराया. हड़ताल खत्म कराने के लिए लगातार प्रयास किया. जलजमाव को दूर कराने के लिए शहर में कई जगह जनरेटर लगाए गए. शहर के कई इलाके नीचली इलाके में आते हैं और हर साल जलजमाव होता है.