LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
14-Mar-2023 01:07 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने रामचरित्रमानस' पर की गयी टिप्पणी पर एक बार फिर से सफाई दिया है। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा है कि, वो अपने बयान पर कायम है उनके तरफ से कोई भी गलत बयानबाजी नहीं की गई है। इतना ही नहीं उन्होंने इसको लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयानों का सहारा लेकर भाजपा पर निशाना भी साधा है।
राज्य के शिक्षा मंत्री ने कहा कि, भाजपा के लोग बिना कोई वजह से बेकार की बातें बोले रहते हैं और हंगामा करते रहते हैं। जबकि मैंने रामचरित्रमानस को लेकर कसी भी तरह की कोई गलत बयान नहीं दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, मैंने रामचरित्रमानस पर जो कुछ कहा भी था, उस एक-एक बयान का समर्थन मोहन भागवत ने किया है। मोहन भागवत भी यह बोल रहे हैं कि स्वार्थी लोगों ने ग्रंथो में गलत चीजें घुसा दिया है। रामचरित्रमानस की प्रति दिखाते हुए उन्होंने कहा कि यह पचास साल पुराना है, जिसमें स्पष्ट शब्दों में तारण का अर्थ दंड बताया गया है। इसलिए मैंने कुछ भी गलत नहीं बोला है।
इसके आगे उन्होंने कहा कि, यदि भाजपा के लोगों को इतिहास पढ़ना है तो आए मेरे पास मैं उनलोगों को फ्री में पढ़ा दूंगा। जिनको पढ़ने - लिखने की आदत नहीं है और इतिहास कम जानते होंगे वही लोग इस तरह की बात कर सकते हैं। इसलिए मैं उनलोगों की बातों पर कभी भी ध्यान नहीं देता हूं। उनका काम बोलना है वो बोलते रहें। इनलोगों का काम ही नफरत फैलाना है।