समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल
23-May-2024 01:46 PM
By First Bihar
DESK : खबर अहमदनगर स्थित सुगांव से है जहां SDRF की रेस्क्यू टीम की नाव के पलट गई और 3 लोगो की प्रवरा नदी में डूबने की सूचना है। यह नाव नदी मे दो लोगो के शवों की तलाश करने गई थी। पुलिस ने जानकारी दी है कि नाव में सवार तीन लोग डूब गए है और सभी की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व राजस्व मंत्री बालासाहब थोरात मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक मृत जवानों के नाम प्रकाश शिंदे, वैभव वाघ, राहुल पावरा हैं।
दरअसल, महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में आकोले तहसील के सुगांव गांव के पास गुरुवार सुबह प्रवरा नदी में एसडीआरएफ टीम की नाव पलट गई। जिससे एसडीआरएफ के 03 जवानों की डूबने से मौत हो गई। नाव पर सवार एक जवान और एक स्थानीय नागरिक लापता हैं। गोताखोर दोनों की तलाश कर रहे हैं।एसडीआरएफ के अधिकारी शैलेश कुमार हिंगे ने बताया कि, इससे पहले प्रवरा नदी में सुगांव गांव के पास दो लोग डूब गए थे। इन दोनों में से एक का शव निकाल लिया गया था। जबकि आज सुबह से एसडीआरएफ की टीम दूसरे व्यक्ति की तलाश कर रही थी।
वहीं, प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि इस हादसे में एसडीआरएफ टीम के तीन सदस्यों की मौत हो गई है। एसडीआरएफ की टीम के 4 जवान और एक स्थानीय नागरिक नाव पर सवार थे। अचानक नाव पलटने से पांच लोग डूब गए। इनमें से तीन जवानों का शव नदी से बरामद कर लिया गया है। मौके पर एक जवान और एक स्थानीय शख्स और बुधवार को डूबे व्यक्ति की तलाश जारी है।