बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
25-Jan-2020 07:54 AM
PATNA : महिला थाने में शुक्रवार को अपनी नाबालिग नतिनी की शादी रुकवाने के लिए एक नानी ने अपनी ही बेटी-दामाद पर मामला दर्ज कराया है. उसने बताया कि वह कंकड़बाग में रहती है. उसकी बेटी- दामाद दानापुर में रहते हैं. दोनों अपनी सातवीं में पढ़ने वाली नाबालिग बेटी की शादी 30 साल के एक लड़के से करा रहे हैं. समझाने के बाद भी वे मानने को तैयार नहीं है, जिसके बाद वे शादी रुकवाने के लिए महिला आयोग को पत्र भी भेजा और फिर महिला थाने के शरण में पहुंची.
महिला थाने में उसने प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है. नानी का आरोप है कि उनकी नतीनी अभी 14 साल की ही है और अभी पढ़ाई कर रही है. इसके माता-पिता लोगों के बहकावे में आकर इसकी शादी करा रहे हैं. इसके लिए बच्ची की पढ़ाई तक रोक दी गई है.
जिससे बच्ची की शादी की बात चल रही है वह वैशाली का रहने वाला है और उसकी उम्र 30 साल है. शादी रोकने कहने पर दोनों पक्ष उससे झगड़ा करने लगते हैं. दोनों पक्ष लड़की का अपहरण कर चुपके से शादी करा सकते हैं, जिसे उन्होंने रोकने की गुहार लगाई है.