बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज
10-Jul-2021 11:36 AM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR : बिहार में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है. ऐसे में जिन लोगों की शादी तय हुई उन्हें ख़ासा परेशानी झेलनी पड़ रही है. वहीं, समस्तीपुर जिले से शादी की एक अनोखी तस्वीर सामने आई है जिसमें दूल्हा अपनी दुल्हनिया को लेने नाव से बारात लेकर पहुंचा और नाव पर ही दुल्हन विदा हुई.
मामला कल्याणपुर प्रखंड के गोबरसिठ्ठा गांव का है. यहां बागमती नदी के जलस्तर बढ़ने से आई बाढ़ में गोबरसिठ्ठा गांव को चारों ओर से पानी घिरा हुआ है. इसी में वारिसनगर के पूरनाही गांव से दूल्हा चंदन कुमार की शादी रामसकल राम की पुत्री काजल से होनी तय थी. शादी के लिए चंदन बैंडबाजे के साथ बारात लेकर आया था. लेकिन गोबरसिठ्ठा में दुल्हन के घर तक जाने के लिए कोई रास्ता नहीं था जिससे दूल्हे और बारातियों को नाव से ही लड़की के घर तक जाना पड़ा.
गांव के लोगों ने दूल्हा और बारात में आये लोगों के लिए तीन नाव की व्यवस्था की थी. बारात लगने के बाद बाढ़ के पानी के बीच ही शादी की रस्म अदायगी पूरी की गयी. फिर अगली सुबह दुल्हन को दूल्हे के साथ नाव से ही ससुराल के लिए विदा भी किया गया. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.