ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज

Home / news / बिहार : नाव पर सवार होकर शादी करने पहुंचा दूल्हा, बाढ़ की वजह...

बिहार : नाव पर सवार होकर शादी करने पहुंचा दूल्हा, बाढ़ की वजह से झेलनी पड़ी परेशानी

02-Jul-2021 02:23 PM

MUZAFFARPUR : बिहार में अभी कोरोना की दूसरी लहर थमी ही थी कि बाढ़ ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया है. इसी बीच शादी-विवाह का भी सीजन चल रहा है लेकिन बाढ़ की वजह से लोगों की खुशियों पर भी पानी फिर गया है. शादी-विवाह के सीजन में कई ऐसी तस्वीरें भी सामने आ रही हैं जो काफी चर्चा का विषय बनी हुई हैं. ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है जहां एक दूल्हा शादी करने नाव पर सवार होकर बभनगामा पश्चिमी गांव पहुंचा. इस अनोखे बारात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. 


दरअसल, जिले में बागमती नदी का जलस्तर उफान पर है. औराई कटरा एवं गायघाट प्रखंड के कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गये हैं. इसी बीच औराई में बाढ़ के पानी में एक बारात नदी के दूसरी ओर फंस गई. ऐसे में इस दूल्हे का सहारा नाव ही बना. ग्रमीणों ने दूल्हे और उसके कुछ रिश्तेदारों को नाव की मदद से बभंगामा पश्चिमी गांव पहुंचाया. जिसके बाद ये शादी संभव हो सकी.


सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो औराई प्रखंड के बभनगामा पश्चिमी गांव का बताया जा रहा है. जहां बागमती नदी के जलस्तर में तेजी से हो रहे वृद्धि के बीच एक बारात नदी के दूसरे तरफ फंस गई थी. ऐसे में ग्रामीणों ने शादी की रस्म को पूरी करने के लिए नाव का सहारा लेकर दूल्हे को गांव तक पहुंचाया.