‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी
01-Dec-2021 07:13 AM
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर स्थित आई हॉस्पिटल की लापरवाही में अब तक 65 लोगों को अंधा बना दिया है. इन 65 लोगों की सर्जरी 1 दिन के अंदर हुई थी. लेकिन मोतियाबिंद की परेशानी से जूझ रहे इन लोगों को यह नहीं पता था कि ऑपरेशन के बाद इनकी आंख की रोशनी हमेशा के लिए चली जाएगी.
22 नवंबर को मुजफ्फरपुर के छपरा रोड के पास स्थित आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए फ्री कैंप लगाया गया था. इस दौरान कुल 65 लोगों ने अपने आखिरी सर्जरी कराई पहले 26 लोगों और अब 65 लोगों को लापरवाही ने अंधा बना दिया. अब तक इंफेक्शन के कारण 12 लोगों की आंख निकाली जा चुकी है. मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में सात और ऐसे मरीज हैं जिनकी आंख निकालनी पड़ेगी.
मुजफ्फरपुर की इस घटना ने बिहार के बहुचर्चित आंख फोड़वा कांड की याद ताजा कर दी है. फर्क केवल इतना है कि उस वक्त लोगों की आंख की रोशनी जानबूझकर छिनी गई थी. और इस बार लापरवाही ने लोगों की आंख की रोशनी ले ली है. दरअसल मुजफ्फरपुर के जस्ट आई हॉस्पिटल में फ्री सर्जरी कैंप लगाया गया था. वहां से बेहद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. मोतियाबिंद का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर एनडी साहू को अस्पताल में कॉन्ट्रैक्ट पर बुलाया था हैरत की बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब यहां छानबीन शुरू की तो यह मालूम पड़ा कि 22 नवंबर के पहले डॉ साहू ने यह किसी भी मरीज की सर्जरी नहीं की थी 22 नवंबर से लेकर 27 नवंबर तक डॉ साहू लगातार आई हॉस्पिटल में सर्जरी करते रहे और अस्पताल प्रबंधन इस मामले को दबाने के लिए हर कोशिश करता रहा.
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम में डॉक्टर साहू का रजिस्ट्रेशन रद्द कराने की जरूरत बताई है. उनका कहना है कि एमसीआई को अनुशंसा की जाएगी कि डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाए. मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब अस्पताल का दौरा किया तो वहां ऑपरेशन थिएटर की स्थिति तय मानकों से अलग मिली ऑपरेशन थिएटर से संक्रमण फैलने की आशंका है. यही वजह है कि अस्पताल को सील कर दिया गया है.