ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज

Home / news / बिहार में तूफान ने बरपाया कहर: तेज आंधी ने 5 मिनट में डेढ़...

बिहार में तूफान ने बरपाया कहर: तेज आंधी ने 5 मिनट में डेढ़ सौ घर किया तबाह, कच्चे मकान ढहने से बेसहारा हुए लोग

14-Jun-2023 09:20 AM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से खबर है जहां तेज आंधी की वजह से सिर्फ 5 मिनट के अंदर ही लगभग डेढ सौ मकान तहस नहस हो गए. देखते ही देखते 150 परिवार बेघर हो गए. एक झटके में 150 परिवार खुले आसमान में जीने को मजबूर हो गए. 


जिले के औराई थाना क्षेत्र के राजखंड उत्तरी पंचायत के जोगिया और बसतपुर गांव में मंगलवार की संध्या तेज आंधी के कारण 5 मिनट के अंदर ही लगभग डेढ सौ मकान तहस नहस हो गए,  इस दौरान दर्जनों मकानों से छत उड़ गया. वहीं दर्जनों मकान टूटकर तहस-नहस हो गए. देखते ही देखते हैं 150 परिवार खुले आसमान में जीने को मजबूर हो गए. वहीं जोंका से लेकर बसतपुर तक दर्जनों बिजली के पोल टूट कर औराई पुपरी सड़क पर क्षत-विक्षत हो गए. 


घटना के उपरांत क्षेत्र में हाहाकार मच गया, वार्ड सदस्य मुनाजिर हसन ने बताया कि जोगिया गांव के वार्ड नंबर 6 में सबसे ज्यादा क्षति हुई है. जहां अब एक भी झोपड़ी और एस्बेट्स के मकान नहीं बचे, सिर्फ कंक्रीट के मकान ही बच्चे है. सबसे बड़ी समस्या गरीब परिवारों के समक्ष इस भीषण गर्मी में आशियाने की हो गई है. घटना की सूचना के उपरांत पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि लालबाबू बारी, सरपंच प्रतिनिधि अशराफुल कमर  पहुंच कर घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी सूचना के उपरांत पहुंचे पंचायत के राजस्व कर्मचारी गुरप्रीत सिंह ने स्थिति का आकलन कर बताया कि स्थिति काफी भयावह है. 


वहीं औराई पुपरी सड़क पर गिरे दर्जनों बिजली के पोल को बिजली विभाग के कर्मी देर रात तक हटाने में लगे हुए थे, हालांकि कुछ क्षेत्रों में बिजली बहाल कर दी गई है. वहीं प्रभावित क्षेत्रों में अंधकार बना हुआ है. राजस्व कर्मचारी ने बताया कि तत्काल बेघर हुए लोगों के लिए प्राथमिक विद्यालय जोगिया में समुदायिक किचन का प्रबंध कराया जा रहा है. वहीं अंचलाधिकारी रामानंद सागर ने बताया कि आंधी तूफान से बर्बाद हुए मकानों का आंकलन किया जा रहा है.