बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
20-Jan-2021 04:30 PM
By SONU SHARAMA
MUZAFFARPUR : जिले के अहियापुर थाना इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. एक महिला के साथ तांत्रिक और उसके दोस्त ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. संतान नहीं होने पर महिला को तांत्रिक ने झाड़-फूंक करने के बहाने बुलाकर तांत्रिक ने उसके साथ कुकर्म किया. मामला सामने आने के बाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है.
घटना मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना इलाके की है, जहां एक महिला ने हथौड़ी थाना में आवेदन दिया है. महिला ने एक तांत्रिक और उसके सहयोगी के ऊपर सामूहिक दुष्कर्म का करने का आरोप लगाया है. आरोपी तांत्रिक भदई पंचायत के पितौझिया गांव का रहने वाला विनोद भगत बताया जा रहा है, जिसने पीड़ित महिला को झाड़-फूंक करने के बहाने बहला-फुसला कर बलात्कार किया.
आवेदन में महिला ने बताया है कि वह 6 महीने पहले पितौझिया गांव के साहपुर भगवती स्थान पूजा करने आई थी. पूजा पाठ के दौरान पुजारी विनोद भगत से मुलाकात हुई. पूजा के दौरान पुजारी विनोद भगत ने महिला को संतान नहीं होने के पीछे घर में बुरे साया होने की बात कही और बोला कि वो इसका इलाज कर देगा. एक दिन तांत्रिक पूजा पाठ के लिए साहपुर भगवती स्थान बुलाया और मौका देख कर अपने सहकर्मी के साथ मिलकर बलात्कार किया.
मुजफ्फरपुर के हथौड़ी थानाध्यक्ष विनोद दास ने बताया कि महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. आरोपी तांत्रिक विनोद भगत और उसके सहयोगी को पुलिस तलाश रही है. जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा और उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.