ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / मुजफ्फरपुर में आंखफोड़वा कांड की जांच करायेंगे चिराग पासवान, बनाई टीम

मुजफ्फरपुर में आंखफोड़वा कांड की जांच करायेंगे चिराग पासवान, बनाई टीम

05-Dec-2021 03:36 PM

PATNA : मुजफ्फरपुर आई हास्पिटल में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते अपनी आंखें गंवाने वाले मरीजों के मामले के निरीक्षण के लिए लोजपा सांसद चिराग पासवान ने प्रतिनिधि मंडल की एक टीम गठित की है. इस टीम में रेणु कुशवाहा, सत्यानन्द शर्मा, डॉ. शाहनवाज़ अहमद कैफ़ी और संजय पासवान शामिल रहेंगे.


चिराग पासवान ने अपनी टीम को निर्देश दिया है कि यह सभी मुजफ्फरपुर जाकर मामले की विस्तृत जानकारी लें और निरीक्षण कर मामले की रिपोर्ट केंद्रीय कार्यालय को सौंपे. चिराग पासवान ने कहा है कि यह मामला बेहद संवेदनशील है. इसमें डॉक्टरों की लापरवाही से कई लोगों ने अपनी आंखें गंवा दी है.


news image

चिराग पासवान ने पहले भी ट्वीट कर इस पूरे मामले में नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया था. चिराग पासवान ने कहा था कि ‘अपनी आंखों की जांच दिल्ली के डॉक्टर से करवाते है नीतीश जी और आम जनता के लिए आंखफोड़वा अस्पताल ? सभी पीड़ितों की गुनहगार है बिहार सरकार 16 साल से मुख्यमंत्री हैं और स्वास्थ्य की ऐसी बदतर सुविधा ? जवाब दे नीतीश जी की जिनकी आंखें चली गई वह अब क्या करें ?’


बता दें कि इससे पहले मुजफ्फरपुर आई हास्पिटल में मोतियाबिंद आपरेशन के बाद मरीजों के संक्रमण के मामले की जांच करने शनिवार को प्रदेश राजद ने भी अपनी छह सदस्यीय टीम जांच के लिए भेजी थी. टीम के संयोजक विधायक राजवंशी महतो ने कहा कि अस्पताल की लापरवाही से गरीबों को अपनी आंख गंवानी पड़ी है, इसके लिए सरकार जिम्मेवार है. सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त है.