ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम

Home / news / क्वारंटाइन सेंटर में खाना मांगने पर CO ने दी FIR की धमकी, सड़क...

क्वारंटाइन सेंटर में खाना मांगने पर CO ने दी FIR की धमकी, सड़क पर उतरे प्रवासी मजदूर

23-May-2020 08:39 PM

MUZAFFARPUR : बिहार के क्वारंटाइन सेंटर में बदहाली के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. ऐसा ही एक ताजा वाकया मुजफ्फरपुर से सामने आया है. जहां एक बार फिर से प्रवासी मजदूरों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. अच्छा खाना नहीं मिलने को लेकर हंगामा कर रहे मजदूरों का कहना है कि सीओ ने उनपर एफआईआर करने की भी धमकी दी है.


मामला मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड का है. जहां हरिपुर मिडिल स्कूल स्थित क्वारंटाइन सेंटर में अच्छा खाना नहीं मिलने के कारण प्रवासी मजदूरों ने सड़क जाम कर घंटों प्रदर्शन किया. उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल से लेकर थानाध्यक्ष के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया. सड़क जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर जाम को हटाया.


वहीं दूसरी ओर, कुछ प्रवासी मजदूरों का कहना है कि सीओ ने उनके ऊपर एफआईआर करने की धमकी दी है. बताया जा रहा है कि प्रवासी मजदूर मैठी पूसा मार्ग को पिलखी पुल के समीप 4 घंटे तक जाम कर हंगामा कर रहे थे क्योंकि खाना अच्छा नहीं मिल रहा है. हालांकि इस पूरे मामले को अधिकारियों ने समझा-बुझाकर शांत कर लिया है. उन्होंने मजदूरों को आश्वासन दिया है कि आगे से अच्छा खाना दिया जायेगा.