पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...
06-May-2020 10:20 AM
MUZAFFARPUR :सोमवार को डायन बता कर तीन महिलाओं के बाल काटने, गंदगी पिलाने और पिटाई करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों को अरेस्ट किया है। हालांकि बाल काटने वाला नाई अब भी फरार है।
हथौड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुए इस मामले में मुख्य आरोपित श्याम सहनी, तीन महिला और एक किशोर समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं बाल काटने वाला नाई बालेश्वर ठाकुर फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। एएसपी ईस्ट अमितेश कुमार ने बताया कि इस मामले में हथौड़ी थानेदार जितेन्द्र देव दीपक ने वायरल वीडियो के आधार पर डायन प्रताड़ना,आईटी एक्ट और अन्य धाराओं में 10 नामजद और 23 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है।इस मामले में अरूण कुमार सहनी, राम ईश्वर सहनी , ललित कुमार, श्याम सहनी, राम उदेश्य सहनी, बालेश्वर ठाकुर, फूलो देवी, धनवन्ती देवी और शिवकली देवी को आरोपित किया गया है।
एएसपी ईस्ट ने बताया कि घटना स्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर सीतामढ़ी रेलखंड है। जहां सोमवार दोपहर को तीनों पीड़िता पूजा-पाठ कर रही थी। एक बुजुर्ग भी साथ में थे। इनपर ग्रामीणों की नजर पड़ी। ग्रामीणों ने काला जादू और डायन विद्या सिद्ध करने की बात कह सभी को दबोच लिया। इसके बाद चारों का गांव लाया गया। यहां मुख्य आरोपित श्याम ने ग्रामीणों को महिलाओं के बाल काटने और गंदगी पिलाने के लिए उसकाया। इसके बाद अन्य आरोपितों ने महिलाओं की पिटाई कर दी साथ ही बाल काटा और गंदगी पिलाई ।
दोपहर बाद से लेकर शाम तक ये सब चलता रहा। पंचायत हुई और श्याम के उकसाने पर महिलाओं केसाथ दुर्व्यवहार किया गया और बाल काटने के वारदात को अंजाम दिया गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस या जनप्रतिनिधियों को नहीं दी। देर शाम जैसे ही कांड का वीडियो वायरल हुआ इसके बाद पुलिस से लेकर जनप्रतिनिधि तक हरकत में आ गए। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपितों को धर दबोचा।