ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / news / मुजफ्फरपुर में बॉयलर ब्लास्ट मामला : फैक्ट्री मालिक समेत 6 पर FIR दर्ज,...

मुजफ्फरपुर में बॉयलर ब्लास्ट मामला : फैक्ट्री मालिक समेत 6 पर FIR दर्ज, पीएम और सीएम ने दिये थे जांच के आदेश

27-Dec-2021 09:58 AM

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर स्थित बेला में नूडल्स बनाने की एक निजी फैक्ट्री में बॉयलर ब्लास्ट मामले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है. ब्लास्ट मामले में फैक्ट्री के मालिक समेत 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. वहां काम कर रहे मजदूरों ने आरोप लगाया था कि बॉयलर की सफाई नहीं होने पर विस्फोट हुआ था. 


बता दें कि इस विस्फोट में सात मजदूरों की मौत हो गई थी. इनमें से पांच के शव की पहचान हुई है. 2 अन्य मजदूरों के शव की पहचान करने में प्रशासन जुटा है. आधादर्जन घायल मजदूर अभी SKMCH में भर्ती हैं. तीन पीड़ित परिवारों को आज मुआवजा मिलेगा. दो पीड़ित परिवार को कल देर रात SDO ने चेक दे दिया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल ही 4-4 लाख सहायता राशि देने का एलान कर दिया था. 


हादसे के बारे में वहां कार्यरत एक मजदूर ने बताया कि साल भर से बॉयलर गड़बड़ था फिर भी चौबीस घंटे फैक्ट्री में लगातार काम चल रहा था. जब से नाइट ड्यूटी शुरू हुआ तब से ही इसे ठीक करने की बात कही जा रही थी. एक साल से मेंटेनेंस के लिए कहा जा रहा था. लगातर चौबीस घंटे काम होने की वजह से यह हादसा हुआ. जिस मजदूर ने यह बात बताया वह इसी नूडल्स फैक्ट्री में काम करता है. रविवार को उसका विकली ऑफ था इसलिए वह फैक्ट्री नहीं गया था. उनके पिता भी इसी फैक्ट्री में काम करते हैं. 


मुजफ्फरपुर हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी दुख जताया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे पर संवेदना जताते हुए सहायता राशि देने का ऐलान किया था. साथ ही घटना के जांच के आदेश भी दिए थे. उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन भी फैक्ट्री का निरीक्षण करने गये थे. उन्होंने मामले की जांच और कार्रवाई की बात कही है.