ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा

Home / news / मुजफ्फरपुर बॉयलर ब्लास्ट : फैक्ट्री मालिक फरार, गिरफ्तारी के लिए सिटी SP के...

मुजफ्फरपुर बॉयलर ब्लास्ट : फैक्ट्री मालिक फरार, गिरफ्तारी के लिए सिटी SP के नेतृत्व में SIT का गठन

28-Dec-2021 09:05 AM

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर बॉयलर ब्लास्ट में अब तक पुलिस के हाथ खाली ही है. फैक्ट्री मालिक समेत जिन 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी वह सभी आरोपी फरार हो गये हैं. अब उनकी गिरफ्तारी के लिए सिटी SP के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया है. नूडल्स फैक्ट्री में हुए बॉयलर ब्लास्ट में 7 लोगों की मौत हो गई थी.


पुलिस ने नूडल्स फैक्ट्री से कंप्यूटर हार्ड डिस्क जब्त की. हार्ड डिस्क से पुलिस बॉयलर विस्फोट के समय फैक्ट्री में मौजूद मजदूर, ऑपरेटर और अन्य लोगों की जानकारी जुटाना चाहती है.


उधर, फैक्ट्री मालिक विकास मोदी के आवास और संबंधियों के ठिकाने पर भी पुलिस छापेमारी कर रही है, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आए. दूसरी ओर, उप श्रम आयुक्त ने फैक्ट्री पर नोटिस चस्पां कर डायरेक्टर को मुआवजा भुगतान को लेकर एक सप्ताह में पक्ष रखने को कहा है.


FIR दर्ज होने के बाद SSP जयंत कांत ने फैक्ट्री मालिक विकास मोदी की गिरफ्तारी का आदेश जारी किया. पुलिस टीम विकास मोदी, श्वेता मोदी, उदय शंकर, राहुल कुमार व दिग्विजय समेत अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.