ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 180 लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के CM पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त Bihar News: LPG सिलेंडर लदे ट्रक से विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट 24 टन चावल चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी को दबोचा

Home / news / पटना में एएसपी ऑफिस के पास निजी कंपनी के कर्मी का मर्डर, हथियार...

पटना में एएसपी ऑफिस के पास निजी कंपनी के कर्मी का मर्डर, हथियार लहराते भागे अपराधी

21-May-2020 09:58 AM

PATNA : लॉकडाउन में राहत मिलते ही अपराधियों का मनोबल भी बढ़ने लगा है. ताजा मामला पटना के दानापुर का है. जहां अपराधियों ने एएसपी कार्यालय के निकट काली मंदिर के पास बुधवार की देर शाम निजी कंपनी के कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान गुना करीम बाबा गली निवासी झुनालाल चौरसिया के 20 साल के बेटे विकास कुमार के रुप में की गई है. 

जानकारी के अनुसार पैदल आये अपराधियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया और फिर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. अपराधियों ने विकास को कनपटी में सटा के गोली मारी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक के परिजनों ने पुरानी विवाद में हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि विकास को झगड़ा पूर्व से ही मैनपुरा के कटौरिया नामक युवक के साथ था, उसने ही इसकी हत्या की है.

बताया जाता है कि विकास निजी कंट्रक्शन कंपनी में काम करने के साथ ही अंडा बेचता था. बुधवार की दोपहर में वह घर से बाइक लेकर निकला था. बुधवाक की शाम वह काली मंदिर के पास बाइक खड़ी कर बाइक पर ही बैठा था, तभी एक अपराधी आया और विकास के कनपटी में गोली मारते हुए पैदल भाग निकला. हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं  परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.