ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!

Home / news / MURDER IN NAWADA : तीन बच्चों की मां को पीट-पीटकर मार डाला, सालों...

MURDER IN NAWADA : तीन बच्चों की मां को पीट-पीटकर मार डाला, सालों से चल रहा था पति-पत्नी में चल रहा था झगड़ा

25-Sep-2024 01:40 PM

By First Bihar

NAWADA : बिहार के नवादा से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां तीन बच्चों की मां को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। उसके बाद अब इस घटना को लेकर पूरे इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल इस मामले की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद अब पुलिस मामले की पड़ताल में जूट गई है। 


जानकारी के अनुसार, नवादा में हत्या का मामला सामने आया है। जहां पति पर पत्नी की पीटकर हत्या का आरोप लगा है। मौत के बाद मायके वाले ने पति सहित ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। यह मामला नगर थाना क्षेत्र के शिवनारायण बीघा गांव का है। मृतका की पहचान सुनील मांझी की पत्नी फूलवंती देवी के रूप में की गई है। मौत के बाद मायके वाले ने पति सहित ससुराल वाले पर हत्या का आरोप लगा दिया है। यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के शिवनारायण बीघा गांव का है। मृतक की शव को पुलिस ने बरामद किया है। 


बताया जाता है कि फूलवंती देवी की शादी 17 साल पहले नवादा नगर थाना क्षेत्र के शिवनारायण बीघा गांव निवासी भुवनेश्वर मांझी के पुत्र सुनील कुमार से की गई थी। दंपती के तीन बच्चे भी हैं। मायके के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से अक्सर फूलवंती को प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार पति-पत्नी के बीच समझौता भी कराया गया और आखिरकार ससुराल वालों ने मिलकर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। 


परिजनों ने बताया कि मृतका के सिर फटा था और शरीर पर भी चोट के निशान थे। पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम भी वहां पहुंची और आवश्यक साक्ष्य इकट्ठा किया। नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार के द्वारा मृतक की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।  इधर, घटना के बाद से पति फरार बताया जा रहा है। घटना के बाद मायके के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।