LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा Patna Digha Road Project : पटना में खत्म होगा सबसे बड़ा जाम! दीघा में बनने जा रहा 3 गुना बड़ा गोलंबर; जानिए क्या है सरकार का प्लान BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार
30-Sep-2020 02:17 PM
By Saif Ali
MUNGER :मुंगेर पुलिस को लगातार तीसरे दिन बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थारी मात्रा में हथियार के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर के पास से 7.65 एमएम की पांच पिस्टल और 10 मैगजीन बरामद हुआ है.
पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि तारापुर और खड़गपुर क्षेत्रों में कुछ हथियार तस्कर हथियार लेकर डिलीवरी करने जाने वाले हैं. सूचना के बाद खड़गपुर, तारापुर और असरगंज थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग लगाई गई तथा एसडीपीओ तारापुर को कार्रवाई की मॉनिटरिंग के लिए निर्देशित किया गया. तारापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया.
चेकिंग के दौरान तारापुर थानाध्यक्ष को एक संदिग्ध बाइक भागते हुए मिली. गंगटी पुल के पास तारापुर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में वाहन जांच के दौरान एक बाइक को रोकने की कोशिश की गई लेकिन बाइक पर पीछा बैठा युवक भागने की कोशिश करने लगा. पुलिस ने खदेड़ कर भाग रहे युवक को पकड़ा तो गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सुतुरखाना निवासी अमन कुमार के तौर पर की गई. उसके थैले की तलाशी लेने पर पांच पिस्टल और 10 मैगजीन बरामद किया गया. गिरफ्तार तस्कर अमन कुमार पहले भी तीन बार जेल जा चुका है और मुंगेर में बड़े हथियार तस्कर के तौर पर उसकी गिनती होती है. मुंगेर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसी कड़ी में यह बरामदगी हुई है. पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि अमन कुमार के खिलाफ तारापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. उसने कुछ और हथियार तस्करों के नाम बताए हैं जिनकी तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है.