ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 6 उम्मीदवार मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति BIHAR NEWS : बिहार में शराब माफिया का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; जहरीली शराब कांड मामले में जांच के दौरान हुई मुठभेड़ BIHAR NEWS : बिहार में राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: विस के प्रभारी सचिव ख्याति सिंह का तबादला, चुनाव में निभा रही थी रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी जिमीदारी बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, 5 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, BJP सहित सभी पार्टियों की नजरें टिकीं BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट BIHAR NEWS : 'एक कुशवाहा का पुराना साथी तो दूसरा JDU से आया ...', अभी भी दो कांग्रेस विधायक ट्रेसलेस; अब तेजस्वी कैसे करेंगे किला फतह ? कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

मुंगेर पुलिस फायरिंग कांड : सीआईडी जांच के लिए पहुंची, फोरेंसिक टीम जुटा रही सबूत

12-Apr-2021 05:28 PM

By saif ali

MUNGER : मुंगेर पुलिस फायरिंग कांड से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. मुंगेर पुलिस फायरिंग मामले की जांच का जिम्मा मिलने के बाद सीआईडी की टीम मुंगेर पहुंच गई है. मुंगेर के अलग-अलग इलाकों में सीआईडी की टीम सबूत जुटा रही है. फॉरेंसिक की टीम ने उस जगह का जायजा लिया है, जहां प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस ने फायरिंग की थी. इस फायरिंग में 18 साल के एक युवक की मौत हो गई थी. 


गौरतलब हो कि दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस ने श्रद्धालुओं पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया था. जिसके बाद वहां जमकर बवाल हुआ और पुलिस को जवाबी फायरिंग करनी पड़ी. इस फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे. मुंगेर में इसके बाद जमकर बवाल हुआ था.  राज्य सरकार ने इस मामले की जांच भी करवाई थी. लेकिन उसमें किसी पुलिस से पदाधिकारी को दोषी नहीं पाया गया. बाद में यह मामला कोर्ट में पहुंचे और मृतक युवक के पिता की याचिका पर हाईकोर्ट ने सीआईडी जांच का आदेश दिया है.


हाई कोर्ट की निगरानी में सीआईडी जांच कराने का आदेश दिया था. जांच का जिम्मा मिलने के बाद सीआईडी की टीम मुंगेर में एक्टिव नजर आ रही है. सोमवार को पटना से CID डीएसपी के नेतृत्व में फोरेंसिक टीम ने मुंगेर पहुंच कर इस मामले में वैज्ञानिक अनुसंधान शुरू कर दी है. मुंगेर पहुंची CID और फोरेंसिक टीम ने शहर के बेकापुर सहित बाटा चौक, एक नम्बर ट्रैफिक, गांधी चौक पर फोरेंसिक अनुसंधान शुरू किया और कई लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की.