Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे
07-Oct-2024 02:44 PM
By First Bihar
MUNGER: 4 अक्टूबर को पटना कॉलेज कैम्पस से दिनदहाड़े एक छात्र का अपहरण कनपटी पर पिस्टल सटाकर किया गया था। अपहरण के बाद बाइक सवार बदमाशों ने सैदपुर हॉस्टल में ले जाकर अमन लाल की जमकर पिटाई कर दी थी। पटना में अपहरण के बाद छात्र की पिटाई की घटना के विरोध में छात्र राजद ने मुंगेर विश्वविद्यालय के गेट में तालाबंदी कर सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
पटना में छात्र के साथ हुई मारपीट के विरोध में छात्र राजद के प्रदेश महासचिव ईशु यादव ने कहा कि पटना विश्वविद्यालय के छात्र अमन को गुंडों ने पटना कॉलेज से उठा कर ले गये और सैदपुर हॉस्टल में तीन घंटे तक उसकी पिटाई की गयी। जब तक पुलिस सैदपुर हॉस्टल नहीं पहुंची तब तक अमन को पीटा गया।
बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए ईशु यादव कहा कि बिहार में अब छात्र भी सुरक्षित नहीं है। यह सरकार छात्र और युवा विरोधी सरकार है। इस सरकार ने हमेशा छात्रों का शोषण किया है। इस घटना के खिलाफ बिहार के सभी विश्वविद्यालय में छात्र राजद के द्वारा तालाबंदी की गयी। इस दौरान बिहार की नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। छात्र राजद ने बिहार की एनडीए सरकार से छात्र अमन लाल की पिटाई मामले की जांच कराने की मांग की और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।
बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव के दौरान पटना यूनिवर्सिटी के एक छात्र हर्ष की हत्या हुई थी। इसे लेकर अमन लाल ने सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाया था। उसके इस पोस्ट से हर्ष की हत्या में शामिल आरोपी गुस्सा हो गये और लगातार अमन को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। तब ऐसी आशंका जतायी जा गयी कि इसी बात को लेकर उसे अगवा किया गया और हॉस्टल में ले जाकर पिटाई की गयी।





