पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी
27-Nov-2019 11:11 AM
By saif ali
MUNGER: राज्य का दूसरा चालक प्रशिक्षण केंद्र मुंगेर के हवेली खड़गपुर में खुलेगा. इसकी कवायद शुरू कर दी गई है. जिला परिवहन पदाधिकारी ने जिलाधिकारी को पत्र लिख जमीन के लिए 5 करोड़ की राशि आवंटित करने का प्रस्ताव भेजा है.
सबकुछ ठीक रहा तो नए साल से ट्रेंनिग सेंटर का काम शुरू हो जाएगा. डीटीओ ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर को लेकर 3 एकड़ के भूमि का भी चयन कर लिया है. औरंगाबाद के बाद यह दूसरा सेंटर होगा.
भारी वाहनों के लिए प्रशिक्षण
जिला परिवहन पदाधिकारी रामाशंकर ने कहा कि बिहार का पहला ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर औरंगाबाद जिला में बनाया गया है, जहां हर प्रकार के भारी वाहनों का प्रशिक्षण एक माह के लिए दिया जाता है. ट्रेनिंग सेंटर में रहने खाने की व्यवस्था भी सरकार की ओर से की जाती है. बिहार में एकमात्र ट्रेनिंग सेंटर होने की वजह से भीड़ ज्यादा हो जाता है, जिस कारण प्रशिक्षणकर्ताओं को इंतजार करना पड़ता है. इसी को देखते हुए मुंगेर प्रमंडल का पहला ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है.